UP Police Constable Cut Off 2024 Kitni Jayegi: देख लो यूपी पुलिस परीक्षा की कट ऑफ, सब का सिलेक्शन होगा पक्का, Gen, OBC, SC, ST

UP Police Constable Cut Off 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को इस समय यह तलाश है कि “यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 कितनी जाएगी?” क्योंकि कट ऑफ मार्क्स से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों का ही फाइनल सिलेक्शन किया जाता है। इस वर्ष 2024 में यूपी पुलिस कांस्टेबल की कट ऑफ कम रहेगी या पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा जाएगी इसकी जानकारी आपको इस लेख में मिलने वाली है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 60244 रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2024 से पुनः प्रारंभ किया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों में पंजीकरण किया था। परंतु खबरों के मुताबिक प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षाओं में लगभग अनुपस्थित हो रहे हैं। बता दें कि इसका प्रभाव भी कट ऑफ मार्क्स पर पड़ने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों की उत्सुकता को देखते हुए सभी शैक्षिक संस्थानों एवं कोचिंग संस्थानों द्वारा अपने एनालिसिस के आधार पर अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स के दावे किया जा रहे हैं।

ऐसे में आप अगर अनारक्षित, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या दिव्यांग व्यक्ति हैं तो आपको इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 का सही डाटा और कटऑफ मार्क्स से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिसकी चर्चा यहां विस्तार पूर्वक की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में सिलेक्शन के लिए 300 अंकों में से कितने अंक लाने होंगे प्रश्नों में से कितने प्रश्नों का सही उत्तर देने पर सिलेक्शन हो सकता है यहां देखें।

UP Police Constable Cut Off 2024: Overview

लेख का नामUP Police Constable Cut Off 2024 Kitni Jayegi
भर्तीउत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती
बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024
UP Police Constable Cut Off 2024 Kitni Jayegi?Category Wise Given Below
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 कब आएगा?अक्टूबर या नवंबर 2024
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in
UP Police Constable Cut Off 2024 Kitni Jayegi
UP Police Constable Cut Off 2024 Kitni Jayegi

UP Police Constable Cut Off 2024 Kitni Jayegi?

यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 कितनी जाएगी, यह परीक्षा उपस्थित में उपस्थित कुल उम्मीदवारों की संख्या, रिक्त सीटों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर आदि पर निर्भर करता है। जैसा की आपको पता है अब तक विभिन्न माध्यमों से अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स के दावे किया जा रहे हैं। परंतु आपको बता दीजिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अभी आधिकारिक रूप से कट ऑफ जारी नहीं किया है। साथ ही कोई भी संस्थान रिजल्ट या उत्तर पूंजी जारी होने से पहले सटीक कट ऑफ साझा करने में सक्षम नहीं होता है।

यहां उपलब्ध यूपी पुलिस कांस्टेबल की कट ऑफ पिछले वर्षों की कट ऑफ तथा इस वर्ष के एक्जाम एनालिसिस के आधार पर विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार करके बताया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के संभावित कट ऑफ मार्क्स के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की कट ऑफ 188 से 195 अंकों के बीच जा सकते हैं। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की कट ऑफ 173 से 180 अंकों के बीच जाने की संभावना है। महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ इससे कम रहने वाली है।

साथ ही अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों की कट ऑफ 140 से 150 अंकों के बीच रहने की संभावना है तथा अनुसूचित जनजाति की कट ऑफ 115 से 125 अंकों के बीच हो सकती है। यदि आपके प्राप्तांक इन आंकड़ों के आसपास है तो आपका सिलेक्शन यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 कितनी जाएगी इसका संक्षिप्त विवरण निम्न तालिका में आप देख सकते हैं?

Up Police Constable Expected Cut Off Marks 2024

CategoryUp Police Constable Expected Cut Off Marks 2024
General188-195
OBC173-180
SC140-150
ST115-125

Also Read: UP Police Constable Normalization Marks 2024 Safe Score Cutoff Marks: इन्हीं मिलेगा नॉर्मलाइजेशन मार्क्स, देखें श्रेणीवार कट ऑफ और Safe Score

UP Police Previous Year Final Cut Off 2019

CategoryUP Police Previous Year Final Cut Off 2019
General185.34
OBC172.32
SC145.39
ST114.19

यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितने नंबर पर होगा सिलेक्शन?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स होती है जिससे अधिक अंक लाने वाले को यूपी पुलिस कांस्टेबल चयन किया जाता है। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है की परीक्षाओं में सर्वप्रथम लगभग 100 प्रश्नों का सही उत्तर देने की कोशिश करें। साथ ही अगर आपको कुछ प्रश्नों के उत्तर नहीं पता है तो उन्हें छोड़ भी सकते हैं। परंतु गलत उत्तर ना दें क्योंकि इससे 0.5 अंक का नकारात्मक अंकन करके आपके कुछ अंक काट लिए जाएंगे।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार यदि 120 से 130 प्रश्न हल करते हैं तो उनका सिलेक्शन अवश्य होगा। वहीं अगर आप अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार है तो 110 से 120 प्रश्न का उत्तर देने पर आपका चयन हो सकता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा वर्ग के उम्मीदवार यदि 90 से 110 प्रश्नों को भी हल करते हैं तो उनका सिलेक्शन यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 के लिए किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हो रहे सभी अभ्यर्थियों को आधिकारिक कट ऑफ मार्क जारी होने की प्रतीक्षा करनी चाहिए तब तक किसी भी कट ऑफ पर अमल ना करें।

UP Police Constable Cut Off 2024-अक्सर पूछें जानें वाले प्रश्न

यूपी पुलिस कट ऑफ 2024 कितनी जाएगी?

यूपी पुलिस कट ऑफ महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होगी जिनमें महिला उम्मीदवारों की यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ उम्मीदवार की तुलना में काफी कम होगी। 2024 में सामान्य ओबीसी एससी एसटी की यूपी पुलिस कट ऑफ कितनी जाएगी, इसकी समीक्षा आप लेख मैं उपलब्ध कट ऑफ से कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितने नंबर पर होगा सिलेक्शन?

यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितने नंबर पर होगा सिलेक्शन इसकी पुष्टि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक कट ऑफ तथा रिजल्ट जारी होने से पहले नहीं की जा सकती है। परंतु आप इस लेख में उपलब्ध संभावित आंकड़े के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल में सिलेक्शन के लिए आवश्यक अंकों की गणना कर सकते हैं।

Leave a Comment